फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आधार में मोबाइल नंबर लिंक करा उठाएं योजनाओं का लाभ

Fri, 09 Jun 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। प्राथमिक विद्यालय पीपरगांव में वृहद ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों के आधार का मोबाइल से लिंक करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी ने कहा कि गांव का किसान विकास की मुख्य धुरी होता है। किसान आधार को मोबाइल से लिंक करवा दें, जिससे सरकारी सुविधाएं मिलती रहें। जिन किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि नहीं जा रही है, जल्द ही उनके खाते में सम्मान निधि की धनराशि पहुंचेगी। उपनिदेशक डॉ. नंदलाल ने कहा जिन किसानों के आधार में सीडिंग की समस्या आ रही है, वह आधार को सीएससी से तत्काल में दुरुस्त करवा लें, जिससे कि आने वाले किस्त से लाभान्वित हो सके। प्रधान सुमन, वीरपाल यादव,एडीओ पीपी गुरुप्रसाद ,रोजगवर सेवक कुलदीप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें