संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। गैंग्स्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। उसके खिलाफ गिरोह बनाकर चोरी करने समेत कई धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं।
सांडी के प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने 30 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया माधौगंज थाना क्षेत्र के खंदेरिया निवासी गैंग लीडर शरद कुमार उर्फ लाला वर्मा, उसके साथी रुकनापुर निवासी शिवजीत उर्फ कक्कू उर्फ पिंटू और बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला निवासी गरुण कुमार गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी शिवजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर माधौगंज थाने में तीन, सांडी और संडीला में एक-एक मुकदमा दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।