फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चेतावनी बिंदु से 35 सेमी नीचे गंगा, कटरी में चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी और बरसात ने नदियों के जलस्तर को चेतावनी बिंदु की ओर अग्रसर किया है। गुरुवार को गंगा नदी के जलस्तर में 25 सेमी, रामगंगा नदी में 20 और गर्रा नदी में भी 20 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 35 सेमी नीचे 136.25 मीटर तक पहुंच गया है। तीनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी ने कटरी के ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि बैराजों से गंगा और रामगंगा नदी में 4 लाख 28 हजार 441 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें से बिजनौर से 1,35,524 क्यूसेक, हरिद्वार से 1,32,552 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 1,45,780 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे ही रामगंगा नदी में खो बैराज से 20,594 क्यूसेक, हरेबली से 1611 और रामनगर बैराज से 2380 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा और रामगंगा नदी के लिए 136.60 मीटर पर चेतावनी बिंदु तय है। गंगा नदी का जलस्तर 136.25 मीटर और रामगंगा नदी का जलस्तर 135.80 मीटर पर जलस्तर प्रवाहित हो रहा है। गर्रा नदी का जलस्तर 145.90 मीटर पर पहुंच गया है।
गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से कटरी क्षेत्र में गंभीरी और नीलम नदियों के जलस्तर से जुड़ने से पानी इन नदियों में वापस होने लगता है और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। बिलग्राम में रामेश्वरपुरवा, मल्लावां में माहिमपुर के पास भी गंगा नदी में जलस्तर बढ़ा है। गंगा नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों में बढ़ते जलस्तर ने दहशत पैदा कर दी है।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने एसडीएम बिलग्राम, सवायजपुर को निर्देश दिए हैं कि बैराजों से लगातार छोड़े जाने वाले पानी से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर पर नजर रखें। बाढ़ चौकियाें पर तैनात राजस्व कर्मियों के माध्यम से प्रभावित होने वाले गांवों की नियमित रिपोर्ट प्राप्त करें और आवश्यकता पर त्वरित मदद पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें