फोटो- 07 इमरजेंसी में मरीजों से फुल वार्ड। संवाद
फोटो -11 डॉ. कमर हैदर। संवाद
जिला अस्पताल की ओपीडी में 25 फीसदी मरीज बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दो-तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं यह गर्मी फंगस की बीमारी को बढ़ावा दे रही है। इसकी वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी में 25 फीसदी फंगस से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है।
स्वशासी राज्य चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मरीजों को डॉक्टर के पास परामर्श लेने के लिए एक घंटे तक लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा है। यही हाल दवा काउंटर व पर्चा काउंटर का भी है। पिछले दो-तीन दिनों से उमस भरी गर्मी होने के कारण ओपीडी की संख्या डेढ़ हजार से ऊपर पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजिडेंट वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमर हैदर का कहना है, जिस तरह से उमस भरी गर्मी हो रही है। यह फंगस की बीमारी को बढ़ावा दे रही है। प्रत्येक व्यक्ति को सावधान रहने की जरूरत है। फंगस की बीमारी को खुद को व दूसरों को बचाया जा सकता है।
-
ऐसे करें बचाव-
देर तक भीगे कपड़े न पहनें।
कपड़ों की धुलाई करने के बाद अच्छी तरह से धूप में सुखा लें।
बच्चों को साफ कपड़े पहनाएं।
इसी तरह से सुखा लें।
विस्तारों को नमी मुक्त रखें।
घर में किसी भी व्यक्ति को फंगस की बीमारी है तो उसके कपड़ों का प्रयोग न करें।
प्राथमिक उपचार
रोधक प्रतिरोधक वाली वस्तुओं का सेवन करें।
खाने में अदरक, हल्दी की मात्रा बढ़ा दें।
गर्री के तेल में कपूर डालकर लगाएं।
मौसमी फलों को खाने में प्रयोग करें।
सप्ताह में कम से कम एक बार कपड़ों को डिटाॅल या नीम की पत्ती डालकर धुलें।