फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फल दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी - परिजनों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोलिया शिवपाल में सोमवार देर शाम फल व्यापारी ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली ।जानकारी होने पर परिजनों ने उसे दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोलिया शिवपार निवासी विवेक गुप्ता (30) पुत्र कमलेश शहर में स्थित फल मंडी में फल की दुकान चलाता था। सोमवार की देर शाम विवेक ने कमरे में जाकर सोने की बात कही। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया ।कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसी दौरान उसे फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों ने शोर मचाया ।पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना का कारण बताने से कतराते रहे ।देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि परिजन अगर कोई तहरीर देंगे तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें