फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आज से आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों पर मिलेगा गर्म भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हॉट कुक्ड योजना में शहर परियोजना के 95 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज (बृहस्पतिवार) से नौनिहालों को गरमागरम भोजन मिलने लगेगा। बुधवार को इन केंद्रों के कार्यकर्ताओं को रसोई गैस चूल्हा, बर्तन आदि का वितरण नगर पालिका परिषद की ओर से किया गया।
विज्ञापन

बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल बरातघर में बुधवार को हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रसोई गैस चूल्हा, बर्तन आदि सौंपे। कहा कि अब हॉट कुक्ड बनाने में केंद्रों पर कोई समस्या नहीं आएगी। इससे केंद्र पर पंजीकृत बच्चों को गरमागरम भोजन मिल सकेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 125 केंद्रों में से 95 केंद्रों पर बर्तन और रसोई गैस चूल्हा आदि प्राप्त हो गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि बर्तन आदि मिल जाने से अब नौनिहालों को प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार भोजन का वितरण सुनिश्चित कराएं।
ईओ विनोद कुमार सोलंकी, सीडीपीओ राजेंद्र कुमार, कर अधीक्षक डॉ. पुष्पराज गौतम, सभासद राजीव सिंह, संतोष सैनी, राम नरायण कुशवाहा, जेई चंद्रकांत, लेखा लिपिक विद्याभूषण, कमल किशोर मिश्रा, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें