बिलग्राम। एचडीएफसी बैंक के एक ग्राहक के खाते से 26,500 की धनराशि गायब हो गई। जालसालों ने यह धन चार चरणों में खाते से पार किया गया। मैसेज आने पर ग्राहक ने बैंक में जाकर पता किया तो खाते से पूरा रुपया गायब था। सांडी कस़्बा के मोहल्ला के औलाद गंज निवासी वसीम अहमद का एक बचत बैंक खाता बिलग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में संचालित है। छह अप्रैल को अचानक उनके खाते से 26500 की धनराशि चार बार में निकाली गई। मोबाइल में जब मैसेज आया तो वसीम ने बैंक जाकर खाता चेक किया तो खाते से धनराशि गायब थी। जिसके लिए उन्होंने शाखा प्रबंधक और पुलिस से शिकायत की और धनराशि वापस कराते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है। जालसाजों ने जालसाजी कैसे की। इस बात को ग्राहक नही बता पा रहा है। (संवाद)