फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैक मैनेजर, तहसीलदार समेत पांच लोगो धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ऋण देने के मामले में फर्जीवाड़ा का एक मामला प्रकाश में आया है। पहले तो फर्जी बैंक पासबुक बना कर ऋण पास कर दिया गया और उसके बाद 15.50 लाख रुपये की आरसी भी जारी कर दी गई। पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन बैंक मैनेजर, तहसीलदार और कोषाधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना के कैखाई निवासी रामबली ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल की अर्जी में कहा था कि उसके नाम से बैंक ऑफ इंडिया शाखा रेलवे गंज में फर्जी खाता खोला गया। इस पर 5,36,083 रुपये का ऋण पास कर दिया गया। इसकी जानकारी नहीं लगी। तहसीलदार सवायजपुर ने उसके नाम से 15 लाख से अधिक की आरसी जारी की। रामबली का कहना है कि आरसी जारी होने के बाद जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने अपनी बात कहने के लिए काफी दौड़-भाग की, लेकिन उसकी कहीं भी नहीं सुनी गई। इसके बाद कोतवाली शहर पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार सवायजपुर नारायण सिंह, बैंक ऑफ इंडिया शाखा रेलवे गंज के मैनेजर केतु कुमार, सुरसा थाने के मरसा निवासी अशोक यादव, कोषाधिकारी व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच चल रही है।

इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत

बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में मढिया गांव में एक कथित डॉक्टर के पास खांसी और बुखार की दवा लेने गई महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने कथित डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सांडी थाना के बरौलिया निवासी रामू की पत्नी रामबेटी (35) को खांसी और बुखार आ रहा था। पति रामू ने बताया कि उसकी पत्नी वहीं पास में मढि़या में दवाखाना चला रहे युवक के पास गई। कुछ दिन तक उसने दवा दी, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। उसके बाद सोमवार को वह जब दवा लेने गई, तब डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही रामबेटी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसका पति रामू डॉक्टर उसे लेकर सीएचसी बिलग्राम पहुंचा, जहां उसने दम तोड़ दिया। आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके गौतम के मुताबिक रामबेटी काफी गंभीर थी। पति ने कथित डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। कोतवाल फूल सिंह ने बताया इस मामले की जानकारी मिलने पर जिस डॉक्टर पर आरोप लगा है। उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें