फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सोने के नकली जेवरात बेचने पर दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहानी। सोने में मिलावट कर जेवरात बेचने के आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी मोहम्मद अहमद व मोहल्ला छिपीटोला निवासी बंदे हसन के खिलाफ कई व्यापारियों ने लामबंद होकर शिकायत की थी। इस मामले में निजाम पुर निवासी सत्येंद्र कुमार की ओर से प्रार्थनापत्र देकर नकली जेवर बेचने के आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
तहरीर में कहा गया कि गत 24 अगस्त को छिपीटोला निवासी बंदे हसन सोने का टीका बेच गया, जांच कराने पर गिलट का निकला था। बंदे हसन दोबारा 28 अगस्त को फिर एक टीका लेकर बेचने आया तो उसे पकड़ लिया गया। उससे पूछने पर पता चला कि यह माल निजाम पुर निवासी मोहम्मद अहमद के यहां से लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपी बंदे हसन व मोहम्मद अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें