फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाकिमयू जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार संग धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उनके ताऊ अरवल थाना क्षेत्र के बेहथर निवासी महेंद्र सिंह का बैंक खाता कोटेक महेंद्रा की आशियाना शाखा लखनऊ में है। बताया कि बीती 18 अप्रैल को वह हरपालपुर इंडिया वन एटीएम बूथ से पैसा निकालने गए। वहां मौजूद दो अज्ञात लोगों ने धोखे से एटीएम कार्ड बदल दिया। अलग-अलग जगहों से उनके बैंक खाते से 64000 रुपये निकाल लिए। जिलाध्यक्ष का दावा है कि पूर्व में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। प्रदर्शन करने की चेतावनी पर सोमवार को पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें