हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की चल रही अंक सुधार परीक्षा के पांचवें दिन 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया और अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा स्थगित होने के उपरांत प्रोन्नति में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड ने अंक सुधारने के लिए मौका दिया है। इसके तहत जनपद में बने पांच परीक्षा केंद्रों पर पांचवें दिन गुरुवार को जनपद में संस्कृत की परीक्षा प्रथम पाली में हुई। इसमें 57 पंजीकृत थे 43 उपस्थित रहे और 14 अनुपस्थिति रहे। शाम की मीटिंग में कोई पेपर नहीं हुआ।