फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ट्रेनें निरस्त, कई के रूट बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच डाउन लाइन ट्रैक की मरम्मत होने के चलते 15 से 19 जनवरी के बीच अलग-अलग दिनों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ट्रैक की मरम्मत होने के चलते 14229 अप प्रयाग हरिद्वार-एक्सप्रेस व 14230 डाउन हरिद्वार-प्रयाग एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहेगी। डाउन 22454 राजरानी एक्सप्रेस, डाउन 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को निरस्त रहेगी। अप 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन 19 जनवरी को निरस्त रहेगा। ट्रेन संख्या 15909 अवध-असम एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है। ट्रेन को लखनऊ से कानपुर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस भी शुक्रवार को लखनऊ से कानपुर होते हुए दिल्ली भेजी जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 14307 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस शुक्रवार को प्रयाग से सिर्फ लखनऊ तक आएगी, ट्रेन का संचालन लखनऊ से बरेली के बीच निरस्त रहेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 14308 बरेली प्रयाग एक्सप्रेस बरेली से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी, ट्रेन लखनऊ से प्रयाग के बीच चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें