हरदोई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) संडीला के निरीक्षण में प्रधानाचार्या सहित चार कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है और प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने शुक्रवार सुबह 7:30 बजे जीजीआईसी संडीला का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सिंह, प्रवक्ता तस्कीम फातिमा, लिपिक ओम प्रकाश पाठक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरस्वती अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय में कई और खामियां भी मिलीं। विद्यालय में सवा आठ बजे तक अनुपस्थित कर्मचारियों के न पहुंचने पर सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण कार्य को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय निर्देशों का पालन न करने पर प्रतिकूल प्रविष्ट देने की कार्रवाई की जाएगी।