फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूर्व प्रधान को पीटा, घर में तोड़फोड़ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के परिहावा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट हो गई। पूर्व प्रधान के घर पर गांव के ही चार लोगों ने 30-40 अज्ञात साथियों के साथ हमला बोल दिया। मकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के परिहावां निवासी कौशलेंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव के पूर्व प्रधान हैं।गांव के अवधेश से पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश है। मंगलवार को वह अपने मकान के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान अखिलेश, गुड्डू उर्फ सुनील, अनिल कुमार और अजीत कुमार अपने तीस-चालीस अज्ञात साथियों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीट दिया। शोर सुनकर आए लोगों को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के अटसलिया निवासी बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर पांच सितंबर की रात गांव के ही संदीप, नीरज, पप्पू सिंह ने उसे पकड़ लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जब आस पास के लोग आ गए तो धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें