फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 485 विद्यालयों के डाटा में मिली खामी, बोर्ड ने वापस की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के संबंध में विद्यालयों की ओर से अपलोड की सूचनाओं में खामी पाई गई। जिस पर बोर्ड की ओर से 485 विद्यालयों की सूची वापस कर दी गई और विद्यालयों को सूचनाएं सही करने के साथ अंतिम चेतावनी दी गई है।
यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले में 640 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के लिए 95 हजार 621 विद्यार्थियों ने अब तक पंजीकरण कराया है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों के संबंध में बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी गई है। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए एप के माध्यम से जीओ लोकेशन के साथ विद्यालय की आधारभूत सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड की जानी थी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया था। विद्यालयों की ओर से सूचनाएं अपलोड की गई। जिसका बोर्ड की ओर से परीक्षण किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से जांच में विगत वर्ष की सूचनाओं के मिलान में खामियां पाई गई। जिस पर यूपी बोर्ड ने जिले के 485 विद्यालयों की सूची वापस की है और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि इन सभी विद्यालयों की सूचनाएं सही सही अपलोड कराई जाएं।
विज्ञापन

विद्यालयों को सूचनाएं अपलोड करने के लिए अंतिम मौका दिया गया और कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। बोर्ड से सूची आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर सूचनाएं अपडेट करने के निर्देश दिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि सूचनाएं गलत व अधूरी मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें