संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। भादो मास के आखिरी मंगलवार को होने वाले श्री महावीर जी के मेला व झंडा शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया।
श्री महावीर जी के मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की ओर से हवन-पूजन व झंडों का पूजन किया गया। इसके बाद झंडा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा शीलता माता मंदिर होते हुएं शोराकोठी पहुंची, वहां से मुरारे स्वर मंदिर पर विश्राम के बाद पुरानी गल्ला मंडी के हनुमान मंदिर होते हुए रानी जी के शिवाले होता हुए छोटे चैराहा पर हनुमान मंदिर पूजन के बाद इमालियाबाग पहुंची।
सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा महावीर जी के झंडों के साथ मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टॉप तक गई। रास्ते में लोगो ने जगह-जगह पूजन किया, साथ ही लोगो ने अपने घरों से फूलों की वर्षा की। यात्रा वापस श्री महावीर जी के मंदिर पर आकर समाप्त हुई। रात में रामलीला मैदान में जनक विलाप, रावण वाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीलाओं का मंचन हुआ।
मेला कमेटी अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री, मुकेश कुमार, सभासद अजय द्विवेदी, उदय चौरसिया, डाॅरु ब्रजमोहन, रामप्रवेश चौबे, प्रियांशु सोनी आदि कमेटी सदस्य मौजूद रहे। एसपी केश्वर चंद गोस्वामी, एडिशनल एसपी मृगेंद्र सिंह, सीओ वंदना शर्मा, अंकित मिश्रा, दीपक शुक्ला, एसडीएम तान्या सिंह, प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह मौजूद रहे।
इनसेट
मुस्लिम समुदाय ने छोटे चौराहे गौसिया मस्जिद के पास शोभायात्रा यात्रा का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। साथ ही फूल वर्षा की। नौमान खान, हसन मक्की, मोहम्मद शमीम, नुसरत अंसारी, मौलाना जमाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।