फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गांवों को सवायजपुर तहसील से जोड़ने के लिए बनेंगे पांच मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने की पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना में करीब 40 गांवों को तहसील सवायजपुर को जोड़ने के लिए पांच सड़कों का निर्माण होगा। सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने 3.88 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी है। इससे इन गांवों की करीब 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

शासन ने विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के लिए योजना में स्वीकृति जारी की है। इसमें गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ा जाना है। इसके लिए तीन करोड़ 88 लाख 64 हजार रुपये से पांच सड़कों को बनवाया जाएगा। इससे ग्रामीण अंचलों के लिए विकास के रास्ता खुलेंगे और लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने इन गावों को तहसील सवायजपुर से जोड़ने के लिए शासन में प्रस्ताव दिए थे।
विधायक ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर मुबारकपुर मार्ग से कुर्रिया दक्षिणी मार्ग, नगरा चौधकपुर से किसानपुरवा संपर्क मार्ग, दहेलिया-जीवनपुरवा संपर्क मार्ग से किसानपुरवा संपर्क मार्ग, सवायजपुर-गौरिया संपर्क मार्ग से गुटैया संपर्क और राजेपुर-कड़हर मार्ग से शिवपुरी संपर्क मार्ग के नव निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति जारी की है। मार्गों के निर्माण से इन क्षेत्रों में खेती-किसानी से लेकर शिक्षा, व्यापार का रास्ता का सुगम हो जाएगा। अति पिछड़े क्षेत्रों में यह सड़कें यहां के बाशिंदों के लिए लाइफलाइन का काम करेंगी। इन मार्गों के निर्माण के लिए राशि आवंटित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें