यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस भले ही सख्ती कर रही हो, लेकिन कुछ लोग हैं जो बात मानन
- फोटो : यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस भले ही सख्ती कर रही हो, लेकिन कुछ लोग हैं जो बात मानने को तैयार ही नहीं। यह तस्वीर पिहानी चुंगी से आगे पिहानी रोड की है
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस भले ही सख्ती कर रही हो, लेकिन कुछ लोग हैं जो बात मानने को तैयार ही नहीं। यह तस्वीर पिहानी चुंगी से आगे पिहानी रोड की है। अमूमन बाइक पर दो लोग सवार होते हैं और ऑटो पर चार सवारियां बैठाने की अनुमति है। बाइक सवार ने ऑटो को भी बेकार साबित कर दिया। इस तस्वीर में बाइक पर पांच युवक बैठे नजर आ रहे हैं। बाइक का पंजीकरण भी नहीं है, क्योंकि बाइक बिल्कुल नई है। अब कौन समझाए कि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित होती है। शहनवाज खान (संवाद)