फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख छात्र-छात्राएं लेंगी गौरैया की रक्षा की शपथ

Fri, 11 Mar 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
‌चिड़िया - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। गौरैया के संरक्षण के लिए 20 मार्च विश्व गौरैया दिवस पर इस बार जिले भर के प्राइमरी, जूनियर के पांच लाख छात्र छात्राएं शपथ लेंगी। वन विभाग की ओर से गौरैया के संरक्षण के लिए स्कूलों में छोटे छोटे घोंसले दिए जा रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग ने भी छात्र छात्राआें और अभिभावकों को इस बाबत जागरूक करने की योजना बनाई है। शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने विश्व गौरैया दिवस पर जिले भर के छात्र छात्राओं को चिड़िया के संरक्षण के लिए शपथ दिलाए जाने संबंधी आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने कहा कि गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर 19 मार्च को समस्त प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में शपथ दिलवाई जाए। दिए गए पत्र में शपथ का प्रारूप भी है। जिसमें कहा गया है कि ग्रीन यूपी व क्लीन यूपी के लिए हम शपथ लेते हैं कि हम जहां रहते हैं वहां स्वच्छता रखेंगे। हम पेड़ पौधों की रक्षा करेंगे। हम गौरैया व अन्य पक्षियों की रक्षा करेंगे। हम पॉलिथीन कैरी बैग का प्रयोग नहीं करेंगे। बीएसए डा. बृजेश मिश्रा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें