हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में चोरों ने किसान के मकान को निशाना बना लिया। 70 हजार रुपये समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवर भी चोरी कर लिए। सलेमपुर निवासी कमलेश खेती करते हैं। शुक्रवार की रात चोर पीछे की दीवार पर चढ़कर मकान के अंदर घुस गए। कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखी अलमारी भी खोल ली।
बेड और बक्सों में रखी सोने की पांच सेन, 11 अंगूठी, एक हार, नौ जोड़ी पायल, दो जोड़ी बाला, मांगबेंदी और 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। शनिवार सुबह सो कर उठने पर परिजनों को घटना का पता चला। जानकारी पर पहुंचे उपनिरीक्षक शंकरबख्श सिंह ने मौके की जांच की। पुलिस का कहना है कि चोरों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।