फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आपराधिक मामलों के पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हत्या, गोवध सहित विभिन्न आपराधिक मामलों के पांच आरोपियों पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। उन्होंने एसपी और सहायक अभियोजन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सभी छह-छह माह के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश पारित किए है। कहा है कि आरोपी इस अवधि में जिला से बाहर रहने के स्थान की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को देगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने न्यायालय में उप्र गुंडा निवारण अधिनियम के तहत पुलिस की ओर से भेजे गए आपराधिक मामलों में आरोपी अरवल थाना क्षेत्र के नंदना निवासी राजीव को छह माह के लिए जिला बदर किए जाने का आदेश दिया है। बताया कि पुलिस रिपोर्ट के परीक्षण में पाया कि आरोपी पर दर्ज हत्या सहित विभिन्न मुकदमों में पुलिस न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। आरोपी का जिले में रहना ठीक नहीं है। ऐसे ही गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य कई मुकदमों में आरोपी थाना कासिमपुर के गौसगंज निवासी इकबाल, थाना बिलग्राम के पसनेर निवासी रविंद्र यादव, थाना पिहानी के कल्याणी निवासी मुनेंद्र पाल, थाना लोनार के नस्योली डामा निवासी अनुराग उर्फ गिल्ली को डीएम ने छह-छह माह के लिए जिलाबदर के आदेश दिए हैं। एपीओ ने कहा है कि इन आरोपियों के कारण लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें