हरदोई। युवाओं में कौशल विकास के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई अतरौली में प्रशिक्षार्थियों को फिटर ट्रेड का भी प्रशिक्षण मिला करेगा। आईटीआई में फिटर की कार्यशाला के साथ ही कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग मेंटीनेंस के प्रशिक्षण के लिए काम कराए जाएंगे।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक ने पिछले वित्तीय वर्ष की स्वीकृति पर काम कराने के आदेश जारी किए हैं। कहा है कि अतरौली राजकीय आईटीआई के लिए शासन ने 1,52,82,000 रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति वर्ष 2023-24 में जारी की गई थी। शासन स्वीकृति के क्रम में 54,55,000 रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस राशि से फिटर कार्यशाला, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग मेंटीनेंस कक्ष, फिटर कार्यालय और साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाना है। काम कराए जाने की जिम्मेदारी उप्र आवास एवं विकास परिषद को सौंपी गई है।