सांडी पक्षी विहार की दहर झील में मृत पड़ी मछलियां। संवाद
- फोटो : सांडी पक्षी विहार की दहर झील में मृत पड़ी मछलियां। संवाद
फोटो-26- सांडी पक्षी विहार की दहर झील में मृत पड़ी मछलियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी। पक्षी विहार दहर झील में बड़ी संख्या में मछलियां मर रही हैं। गर्मी और दहर झील में पानी कम होने को मुख्य वजह माना जा रहा है। पक्षी विहार रेंजर नरेंद्र रावत ने अधिक तापमान और झील में पानी की कमी का होना बताया है।पक्षी विहार की पहचान विश्व स्तर पर रामसर में हो चुकी है। सर्दियों में प्रवासी पक्षी भी बड़ी संख्या में आते हैं। दहर झील में बीत दो दिन से हजारों की संख्या में मछलियां मर रही हैं। जिसकी जानकारी विभाग को नहीं लगी। लोगों ने मछलियों के मरने की सूचना दी। रेंजर ने बताया कि उच्च ताप व जलस्तर कम होने के कारण मछलियों की मौत हुई है।