फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: रामपुर के लिए चोर-चोर के शोर पर हुई फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

Mon, 13 Feb 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर-चोर के शोर पर हुई फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

- आरोपी दरोगा रामपुर की परम चौकी पर बतौर इंचार्ज हैं तैनात
- क्षेत्र के ऐगवां गांव में रविवार रात हुई घटना, तीन पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ऐगवा गांव में रविवार रात चोरों की आहट पर लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, युवक के घर वालों ने रंजिश के चलते अवकाश पर घर आए दरोगा सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित दरोगा रामपुर की परम चौकी पर बतौर इंचार्ज तैनात है।
ग्राम ऐगवा में रविवार रात अचानक चोर-चोर का लोगों ने शोर मचना शुरू किया। इस दौरान लोग अपनी-अपनी छतों पर पहुंच कर ललकारने लगे। कुछ लोग अपने घरों के बाहर निकल आए और शोर करने लगे। गांव में एक तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच गांव निवासी सगीर की घर के बाहर भैंस बंधी हुई थी। सगीर के पुत्र जमील ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शोर सुनकर उसका छोटा भाई सबील (26) भैंस खोलने के लिए घर बाहर गया। इसी बीच हो रही फायरिंग में से एक गोली सबील के कंधे पर आ लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार सबील को राइफल की गोली लगी है। उन लोगों ने आरोप लगाया कि अवकाश पर आए दरोगा इरफान के साथ ही आफाक खां और मुईन खां ने फायरिंग की थी। यह लोग उनके परिवार से रंजिश मानते हैं। इसी के चलते इन लोगों ने चोर-चोर के शोर के बीच सबील की हत्या कर दी। पुलिस ने जमील की तहरीर पर दरोगा सहित तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी घटना की जानकारी पर फोर्स के साथ मौका पर पहुंचे। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। शव का सीतापुर में एक्सरे कराने के बाद हरदोई में पोस्टमार्टम पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया जा रहा है।
विज्ञापन



खेती करता था मृतक
सबील गांव में ही परिवारवालों के साथ मिलकर खेती करता था। उसकी शादी बावन के मोहल्ला उपरौस निवासी शरीफ की पुत्री हुई थी।


चोरों की आड़ में पहले भी की गई थी फायरिंग
ऐगवा गांव में चोर-चोर के शोर के बीच हुई फायरिंग में युवक की मौत के मामले में उसके भाई ने जो तहरीर दी है, उसमें कहा है कि आरोपी इससे पहले भी इसी तरह से चोरों की आड़ में फायरिंग कर गांव में दहशत फैला चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें