हरदोई शहर में रामदत्त चौराहे के निकट स्थित जनरल स्टोर में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों का माल जल गया।
रामदत्त चौराहा निवासी राज कपूर उर्फ राजू का चौराहे पर ही जनरल स्टोर है। इसके ऊपर ही वह रहते हैं। शनिवार सुबह दुकान बंद थी। इसी दौरान दुकान से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने राजू को सूचना दी। राजू ने पुलिस को जानकारी दी और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। राज के मुताबिक करीब दो लाख रुपये का सामान जला है।