फोटो- 2 मेडिकल स्टोर में लगी आग। संवाद
फोटो-3 मेडिकल स्टोर के बाहर लगी आग। संवाद
शार्ट सर्किट से आग लगने की बताई जा रही बात
दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सिनेमा चौराहा स्थित बाम्बे मेडिकल स्टोर में सोमवार की सुबह आग की लपटें उठने लगीं। इसकी जानकारी होने पर मेडिकल व्यवसायी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
कोतवाली शहर के सिविल लाइन के पास पुलिस लाइन निवासी पीके अग्रवाल का सिनेमा चौराहे के पास बाम्बे मेडिकल स्टोर है। बताया गया है सोमवार की सुबह करीब छह बजे अचानक मेडिकल स्टोर से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख कर हर कोई सन्न रह गया। सूचना पर मेडिकल व्यवसायी पीके अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मेडिकल व्यवसायी के मुताबिक करीब 20 से 25 लाख रुपये के आसपास नुकसान हुआ है।