फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24- खेत में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जली
- खेत में एचटी लाइन का तार गिरने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुरवा मजरा थोक खाला में खेत में हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई।
भोलापुरवा मजरा थोक खाला में शुक्रवार सुबह गांव निवासी राजपूत के खेत के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया। इसके कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैल गई। फसल जलता देख किसान मौके पर पहुंचे और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद किसानों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक राजपूत के खेत में खड़ी तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें