फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चश्मे की दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। नगर के तिकोनिया पार्क के पास स्थित चश्मे की दुकान में मंगलवार की देर रात में आग लग गई। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। लोगों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पड़ा लखनपुर निवासी रामचंद्र की नगर के तिकोनिया पार्क के पास चश्में की दुकान है। रोज की तरह रामचंद्र दुकान को बंद करके मंगलवार को घर चला गया था। देर रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है। इस पर वह मौके पर पहुंचा। जहां पर देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। आस-पास के लोग आग बुझा रहे थे। करीब एक घंटे कड़ी मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। रामचंद्र के मुताबिक करीब ढाई लाख का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण पता नही चल सका है। दुकान में रखा इनवर्टर बैटरी , मशीन व बने हुए चश्मे व नए चश्मे जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें