फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिजली तारों में लगी आग, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाने के पास बिजली के तारों में शनिवार दोपहर को अचानक आग लगने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। आननफानन बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। अग्निशमन दल ने आग बुझाई। जिससे बड़ा हादसा होते बच गया।
विज्ञापन

थाने के पास चौराहे से बाजार, बिरहाना आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति को लेकर तारों की लाइन पड़ी है। यह बिजली लाइन जर्जर हो चुकी हैं इससे उनके टूटने की घटनाएं होती रहती हैं। शनिवार दोपहर अचानक तारों की लाइन में आग लग गई। आग लगने से वहां मौजूद लोगों व दुकानदारों में भगदड़ मच गई। हालांकि थाने पर खड़ी दमकल की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें