फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों पर अतिक्रमण की कराई जाए एफआईआर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बरसात में पानी निकासी न होने और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला-नालियों की सफाई कराई जाएगी। नालों पर अतिक्रमण में जरुरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। डीएम एमपी सिंह ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान बैठक की अध्यक्षता बैठक की। अधिकारियों से कहा कि गांवों और शहरों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। झाड़ियों की कटाई कराते हुए साफ-सफाई कराई जाए। नाला-नालियों की सफाई का कार्य कराया जाए। नगर पालिका परिषद हरदोई के अधिशाषी अधिकारी से कहा कि बड़े नालों में बीच-बीच जाली डाली जाए ताकि, जलप्रवाह तेज हो सके और जालियों में फंसने वाले कूड़ा को नियमित रुप से निकलवाया जा सके। कहा कि नालों पर अतिक्रमण के मामले में आवश्यकता पर एफआईआर दर्ज कराएं। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें