फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट, एक की मौत

Tue, 26 Mar 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के साखिन गोपाल गांव में सोमवार शाम कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

साखिन गोपाल निवासी कुंदन (50) खेती और मजदूरी करते थे। सोमवार शाम पड़ोस में ही रहने वाले लोगों से उनका कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर मारपीट हो गई। पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से कुंदन को पीट दिया। गंभीर रूप से घायल कुंदन को सीएचसी टड़ियावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को कुंदन की मौत हो गई। कुंदन के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर दूसरी ओर सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें