फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: एसपी दफ्तर में दो पक्षों में मारपीट, एएसपी बोले- दोनों का आपसी मामला, बीच-बचाव करके मामला किया रफा-दफा

Thu, 12 Jan 2023 03:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एएसपी कार्यालय में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामला रफा-दफा किया। वहीं, एएसपी का कहना है कि दोनों पक्षों का आपसी मामला था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मारपीट कर रहे लोगों को छुड़ाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में दुष्कर्म की शिकार किशोरी के साथ पैरवी में एसपी दफ्तर पहुंचे प्रधान को देख कर दूसरे पक्ष से वकील वहां पहुंच गए। उनके पहुंचने पर दोनों पक्षों में नोंकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। इधर घटना की जानकारी होते ही वहां और वकील आ गए। इससे हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन

मामला वकीलों से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी मौन रही। इसके बाद किसी तरह से प्रधान को बाहर निकाला, तब कही जा कर मामला रफा-दफा हो सका। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में गांव के अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
बुधवार को प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने पुत्र अर्जुन, पीड़ित किशोरी और उसके पिता के साथ एसपी दफ्तर स्थित सीओ हरपालपुर के यहां पहुंचे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के वकील वहां पहुंच गए। वकील का कहना था कि पैरवी में पहुंचे प्रधान खुद आरोपी हैं। इस तरह उनका घूमना भी गैरकानूनी है।

विज्ञापन

इस बात पर दोनों के बीच पहले तो नोंकझोंक हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। वकील के साथ मारपीट होने की खबर सुनते ही वहां कई वकील आ गए।  उन्होंने सीओ हरपालपुर के यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच सीओ बघौली विकास जायसवाल और एसएचओ कोतवाली शहर संजय पांडेय वहां पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह किशोरी के साथ आए उसके पिता, प्रधान और प्रधान के पुत्र को अपनी हिरासत में लेते हुए उन्हें वहां से बाहर निकाला। उसके काफी देर बाद मामला रफा-दफा हो सका। वहीं वकील ने मारपीट के दौरान रुपये छीनने का भी आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है। 
विज्ञापन

एएसपी ने बताया, दोनों का आपसी मामला
एसपी दफ्तर में वकीलों के हंगामा करने की बात पर एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया है कि एक पक्ष बयान दर्ज कराने और दूसरा प्रार्थना पत्र लेकर वहां आया था। सीओ हरपालपुर के यहां से बाहर निकल कर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया कि दोनों के बीच का आपसी मामला था, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें