इस बात पर दोनों के बीच पहले तो नोंकझोंक हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। वकील के साथ मारपीट होने की खबर सुनते ही वहां कई वकील आ गए। उन्होंने सीओ हरपालपुर के यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच सीओ बघौली विकास जायसवाल और एसएचओ कोतवाली शहर संजय पांडेय वहां पहुंचे।
उन्होंने किसी तरह किशोरी के साथ आए उसके पिता, प्रधान और प्रधान के पुत्र को अपनी हिरासत में लेते हुए उन्हें वहां से बाहर निकाला। उसके काफी देर बाद मामला रफा-दफा हो सका। वहीं वकील ने मारपीट के दौरान रुपये छीनने का भी आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
एएसपी ने बताया, दोनों का आपसी मामला
एसपी दफ्तर में वकीलों के हंगामा करने की बात पर एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया है कि एक पक्ष बयान दर्ज कराने और दूसरा प्रार्थना पत्र लेकर वहां आया था। सीओ हरपालपुर के यहां से बाहर निकल कर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया कि दोनों के बीच का आपसी मामला था, जांच की जा रही है।