फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भड़ायल व बड़ाताल में फैला बुखार, 90 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चल रहा विशेष अभियान कागजी ही साबित हो रहा है। टड़ियावां विकास खंड के भड़ायल गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। एक माेटे अनुमान के मुताबिक भड़ायल गांव में 50 लोग बुखार की चपेट में हैं, जबकि बड़ाताल गांव में भी लगभग 40 लोग बुखार से पीड़ित हैं। खास बात यह है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम बुधवार तक नहीं पहुंची है।
इन दिनों मच्छरजनित रोगों के साथ ही संक्रामक रोग भी तेजी से फैल रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका कोई असर नहीं नजर आ रहा। भड़ायल गांव के देशराज, राजेश, लेखराज, रिंकू सिंह, वंशिका सिंह, पीहू, रोली सिंह, गुडडू, शशी, रिंकी, पिंटू सिंह आदि बुखार की चपेट में हैं। इन बीमार लोगों का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम एक भी दिन गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कई बुखार पीड़ित प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। अधिकांश लोगों को मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। बड़ाताल गांव में भी लगभग 40 लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां के मल्हू, सुधीर, नितेश, बबलू, राकेश, टीपू, मदन, दिनेश, शैलेंद्र, सुरेश, सर्वेश प्रमोद भी बुखार की जद में हैं। यहां भी स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन



वर्जन



जनपद में जहां भी मलेरिया, डेंगू व बुखार होने की सूचना मिलती है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जा रही है। भड़ायल व बड़ाताल गांव में टीम भेजकर लोगों को दवा दी जाएगी।



डॉ. रोहताश कुमार



सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें