संडीला (हरदोई)। गायत्री प्रज्ञा मंडल घूमनाखेड़ा और शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसी के साथ गायत्री प्राण विद्या सत्संग और नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के कार्यक्रमों की शुरूआत की गई।
गायत्री मंत्र बोलते हुए महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकली। कलश यात्रा को श्रीराम यादव ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा घूमनाखेड़ा से चलकर जगसिया होते हुए उत्तर कोंध, पलवा से घुम्मन बाबा देव वापस आई।
यहां पर कलश पूजन किया गया। कलश पूजन अमर सिंह व देव पूजन प्रधान आरती ने किया। इस मौके पर नीमा सिंह, अनिल गुप्ता, हरिनाम सिंह,शिव दत्त यादव, विनय गुप्ता, रमाशंकर यादव, डॉ. कमल किशोर सहित अन्य गायत्री परिजन मौजूद रहे।