फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। पिता की तेरहवीं के दिन करंट से बेटे की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर निवासी राहुल (26) खेेती करते थे। पिता रामऔतार की मौत बीते दिनों मौत हो गई थी। शनिवार को रामऔतार की तेरहवीं थी। राहुल इसी की तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह लगभग 10 बजेे राहुल घर में ही बिजली का तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिजनों ने राहुल को छटपटाते देखा तो बिजली की मेन लाइन बंद कर दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे राहुल को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले गए। यहां चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोेहराम मच गया। परिवार में पत्नी शिल्पी और एक वर्ष का पुत्र है। मल्लावां कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें