फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसानों ने प्रशासन से मांगा समस्या का समाधान

Tue, 12 Mar 2024 10:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। किसान यूनियन के बैनर तले किसानोंं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के युवा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि ग्राम सभा पकरा सैदपुर में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए, जिले में डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाया जाए, छुट्टा मवेशियों से निजा दिलाई जाए, किसान आयोग का गठन किया जाए। बबली, विजय पाल, शिव लाल महेश आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने ग्राम पंचायत रसूलपुर में सड़क का निर्माण कराया जाए, ग्राम पंचायत खजुरहरों में जैतपुर से सुव्वा पुरवा के कच्चे मार्ग को पक्का किया जाए। रामपाल, रामकुमार, राम स्वरूप सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सेना उपराज्य प्रमुख अवनीश श्रीवास्तव ने दिए गए ज्ञापन शहर में छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की। राजेश शुक्ला, राजेश मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें