बेहटागोकुल। ग्राम बेहटाधीरा के किसानों ने डीएम से सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की है। कहा कि है कि सर्किल रेट कम होने से किसानों को बाईपास के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि का मुआवजा काफी कम मिल रहा है।
अनिल सिंह ने बताया बेहटागोकुल और बेहटधीरा दोनों गांव की जमीनें पास -पास हैं, लेकिन बेहटागोकुल की जमीन का सर्किल रेट बेहटधीरा की जमीन से दोगुना है। दोनों गांवों की समान उपजाऊ जमीन है। इससे बेहटाधीरा के किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। मनोज कुमार ने बताया कि उनकी जमीन हाईवे पर बनने वाले बाईपास में आ रही है, लेकिन पड़ोसी गांव बेहटागोकुल की जमीन का मुआवजा उनकी जमीन से दोगुना दिया जा रहा है। उन लोगों को बहुत कम मुआवजा मिल रहा है। अमरीश ने बताया सरकारी चूक का उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। (संवाद)