हरदोई जिले में खेत पर जाने की बात कहकर निकला किसान बेहोशी की हालत में मिला। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए जहां पर किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसे संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराया है। बिलग्राम क्षेत्र के अजमतनगर गांव निवासी जयवीर सिंह (25) किसानी करते थे।
उनके तीन पुत्र हैं। बताया गया है कि मंगलवार की शाम को वह घर में खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। खेत घर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। शाम को खेत के आस-पास काम करने वाले लोगों ने परिजनों को जयवीर के बेहोश होने की सूचना दी। परिजन मौकेे पर पहुंचे।
इसके बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देर रात जयवीर की मौत हो गई। परिजनों ने मौत की वजह संदिग्ध मानते हुए शहर पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है।