फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। शनिवार आधी रात के बाद शौच के लिए घर से निकले किसान का शव कछौना गौसगंज मार्ग पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई है।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के कलौली गांव निवासी गिरिंद प्रभाकर (33) खेती करता था। शनिवार आधी रात के बाद लगभग दो बजे वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई, तो उसे खोजने के लिए घर से निकले। कछौना गौसगंज मार्ग पर घर से कुछ ही दूरी पर गिरिंद का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत होने की बात सामने आई है। मृतक के परिवार में पत्नी सुषमा और पांच वर्षीय पुत्र निर्भय है। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई देशदीपक की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें