फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाले में डूबकर किसान की मौत

Tue, 23 Apr 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौलीशेरपुर में खेत से गेहूं लेकर वापस जा रहा किसान नाले में गिर गया। पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौलीशेरपुर निवासी नूर मोहम्मद (65) खेती करते थे। खेत से गेहूं लेकर सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से रास्ते में वह नाले में गिर गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें नाले से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के परिवार में पत्नी अनवरी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें