हरदोई। मझिला थाने के महमदपुर खुर्द निवासी ब्रजलाल (64) खेती करते थे। पुत्र उमेश ने बताया कि सोमवार को पिता खेत जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। मौके पर ब्रजलाल की मौत हो गई। शोर सुनकर आए परिजनों ने सांड़ को खदेड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। (संवाद)