फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किसान की मौत,जहर खाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के छत्तन खेड़ा गांव में किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि किसान ने जहर खाकर जान दी।
विज्ञापन

छतन खेड़ा मजरा अल्लीपुर निवासी अशोक (35) खेती करता था। मंगलवार की रात वह चौपाल में सो रहा था। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बेंहदर स्थित निजी अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में मौत हो गई। भाई अरुण ने अशोक के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि 13 वर्ष पूर्व अनबन के चलते अशोक की पत्नी मायके चली गई थी। तब से वह अकेला रह रहा था। थाना प्रभारी हरिशंकर प्रजापति ने बताया परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अशोक की मौत की सही वजह सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें