फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वह फसल की रखवाली करने खेत जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहुली निवासी अबदुल्ला (55) शनिवार रात करीब नौ बजे खेत पर छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली करने जा रहा था। गांव के पास बिलग्राम-कन्नौज रोड पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें