फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर लगने से किसान की मौत

Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मार्ग पर पशुपतिनाथ मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने शुक्रवार को देर रात बाइक में टक्कर मार दी। इससे इलाज के दौरान बाइक सवार किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली थाना के दौलतयारपुर निवासी श्याम जी उर्फ कारे (25) अपने घर का इकलौता था। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो गई थी। खेती-किसानी का काम करता था। अभी अविवाहित था। शुक्रवार की देर शाम को बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में लोनार थाने के पशुपतिनाथ मंदिर के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें