हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बौसरा में शुक्रवार को बारिश के दौरान पिलर और छप्पर गिरने से घायल किसान की मौत हो गई।
ग्राम बौसरा निवासी श्रीकृष्ण (56) पुत्र निजा किसान था। परिवार में पत्नी लीलावती, दो पुत्र राजेश और छुटल्ले हैं। शुक्रवार को बारिश के दौरान श्रीकृष्ण दोपहर में घर के बाहर कच्चे पिलर के सहारे पड़े छप्पर के नीचे बैठा था। इसी दौरान पिलर ढह गया और छप्पर भी गिर गया। श्रीकृष्ण इसी के नीचे दब गया। परिजन आनन-फानन ही उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां देर रात उसकी सांसें थम गईं। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।