फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैंक प्रतिनिधि की गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बैंकर्स जमा अनुपात बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। सीडीओ ने जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में यूको बैंक के प्रतिनिधि की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की। जिला अग्रणी प्रबंधक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने शुक्रवार को विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंकवार जमा अनुपात की जानकारी ली। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक को निर्देश दिए कि जमा अनुपात बढ़ाने में विशेष रुचि लेने के निर्देश दिए। कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड आधारित फार्म क्रेडिट में प्रगति लाई जाए। पशुपालकों को केसीसी निर्गत करने में तेजी लाएं। पीएम स्व निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद-एक उत्पाद योजना में पात्र लाभार्थियों को लाभांवित किया जाए।
उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। एलडीएम अरविंद रंजन, रिजर्व बैंक प्रतिनिधि, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें