फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धरने पर बैठने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो लगा दिया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। मांगों को लेकर बहादुर नगर चौकी के बाहर धरना दे रहे भाकियू (इंडिया) के कार्यकर्ता किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से बिफर गए। कार्यकर्ताओं ने महिला इकाई की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बेनीगंज-संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद कोतवाल और नायब तहसीलदार के समझाने पर जाम खुला।
विज्ञापन

भाकियू (इंडिया) की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मलेहरा के मथुरागढ़ी निवासी तुलसीराम के प्लाॅट पर अवैध कब्जे को हटाने और रायपुर सोमवंशी निवासी वीरमती की भूमि पर हो रहे कब्जे को रोकने की मांग को लेकर धरना शुरू किया था। शाम तक कोई भी अधिकारी समस्या सुनने के लिए नहीं पहुंचा। इसी पर आक्रोशित होकर कार्यकर्ता बेनीगंज-संडीला पर मार्ग पर बैठ गए। जानकारी पर नायब तहसीलदार अंकित तिवारी और कोतवाल संडीला नित्यानंद सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों के आश्वासन पर लगभग एक घंटे बाद जाम खुल गया। नायब तहसीलदार ने मथुरागढ़ी पहुंचकर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं में छोटी देवी, रंजीता, देवेश त्रिपाठी, शिवाली सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें