फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ दिन बाद भी नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। ललुआमऊ गांव निवासी युवक की पांडेपुरवा के तालाब में मिले शव के मामले में नामदज आरोपी आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वहीं, विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पांडेपुरवा गांव के पास स्थित भट्टे के पास सिंघाड़े के तालाब में पुलिस को एक शव मिला था, जिसकी पहचान न होने पर पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर डाली। थाना क्षेत्र के ललुआमऊ निवासी परिजनों ने शव की पहचान राजीव उर्फ रिंकू के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस लगा दी गई। वहीं, एक कार्यक्रम में जा रहे विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को ग्रामीणों ने रोक लिया।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद सीओ हरपालपुर रवि प्रताप सिंह के निर्देश पर पिता सुरेश चंद्र की तहरीर पर ललुआमऊ गांव निवासी चमन समेत दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को विवेचना के दौरान प्रकाश में आए ललुआमऊ गांव निवासी इंस्पेक्टर पुत्र राजबहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें