फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

Fri, 29 Mar 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपियां) का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को समाप्त हो गया। इंटरमीडिएट की शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य निर्धारित तिथि तक समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शहर के तीन विद्यालयों में चल रहा था। आरआर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की एक लाख 22 हजार 368 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जाना था। विद्यालय में मूल्यांकन कार्य के लिए 857 परीक्षक लगाए गए थे।
केंद्र पर शुक्रवार को आवंटित कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया। श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज में भी हाईस्कूल की एक लाख 72 हजार 599 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना था। इसके लिए केंद्र पर 732 परीक्षक लगाए गए थे। केंद्र पर शुक्रवार को सभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की एक लाख 58 हजार 717 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जाना था। इसके लिए बोर्ड से 809 परीक्षक लगाए गए थे। बोर्ड से तैनात परीक्षकों के न आने पर स्थानीय स्तर पर परीक्षकों की तैनाती कर मूल्यांकन कार्य कराया गया।
केंद्र पर अब तक एक लाख 48 हजार 403 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया। केंद्र पर 902 कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। उप नियंत्रक टीआर वर्मा ने बताया कि शेष कॉपियों का निर्धारित समय सीमा में मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें